प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने नवंबर, 2016 में संचालित जेबीटी भाग एक और दो के पुनर्निरीक्षण और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जिन उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने पुनर्निरीक्षण और
पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए आवेदन किया है और अपना ओरिजिनल सर्टिफिकेट और फीस बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवाई है, वे 15 मार्च तक जमा करवाकर अपना परीक्षा परिणाम हासिल कर सकते हैं। 15 मार्च तक ओरिजिनल सर्टिफिकेट और फीस जमा न करवाने पर ऐसे परीक्षार्थियों का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।