आईटीआई पासआउट युवाओं के पास ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी का मौका है। आईटीआई मंडी में 6 अप्रैल को हरियाणा स्थित एसीन ऑटोमोबाइल कंपनी साक्षात्कार का आयोजन करेगी।
कंपनी नेशनल एंप्लायमेंट इनचांसमेंट मिशन (नीम) के तहत आगामी 3 वर्षों के लिए प्रशिक्षु के तौर पर 200 आईटीआई पासआउट युवाओं का चयन करेगी। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ इंडिया का प्रमाण पत्र और स्थायी रोजगार देगी।
यह प्रशिक्षण गवर्नमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत दिया जाएगा। साक्षात्कार में मोटर मेकेनिक, इलैक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर टर्नर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, रेफ्रीजरेशन मशिनिस्ट टूल एंड डाई और पेंटर हेड में निजी या सरकारी संस्थान में आईटीआई पास विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
यह जानकारी आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में प्रदेशभर के निजी व सरकारी संस्थान के आईटीआई पासआउट युवा भाग ले सकते है।
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। युवाओं के लिए योग्य आयु 18 से 25 वर्ष होनी निश्चित है। उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा साक्षात्कार में सभी दस्तावेज सहित उपस्थिति दर्ज करवाएं।