हिमाचल प्रदेश सर्व शिक्षा अभियान एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने अपर प्राइमरी स्कूलों में खाली चल रहे खंड स्रोत समन्वयक के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है।
प्रदेश भर के सभी बारह जिलों के बीआरसीसी के साक्षात्कार एक साथ 28 सितंबर को सुबह 11 बजे स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएसए और आरएमएसए के निदेशालय में होंगे।
निदेशालय ने बीआरसीसी के पदों के लिए आवेदन करने वाले पात्र अध्यापकों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें 55 योग्य अध्यापकों के नाम शामिल हैं।
कुल 99 सेवारत अध्यापकों ने बीआरसीसी के पदों के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 49 आवेदनों को कम कार्य अनुभव के चलते रद्द कर दिया गया है। रिजेक्ट हुए अध्यापकों की सूची भी निदेशालय ने जारी कर दी है।
इन 55 शिक्षकों में से महज एक महिला अध्यापक
राज्य परियोजना निदेशालय ने जिन 55 योग्य अध्यापकों को बीआरसीसी के लिए कॉल लेटर भेजे हैं, उनमें महज एक महिला अध्यापक है, जबकि शेष 54 पुरुष टीचर हैं। टीजीटी नॉन मेडिकल रेनम कुमारी वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ठियोग शिमला में सेवारत हैं।
बिलासपुर से दिग्विजय मल्होत्रा, अतुल शर्मा, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, अक्षय कुमार शर्मा, चंबा से केवल राम, सुशील कुमार, अभिमन्यु, आशीष कुमार, जय सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर, हमीरपुर से दिनेश कुमार, विकास, कांगड़ा से संजय नरूला, राम सिंह, रविंद्र कुमार, रविंद्र कुमार (नॉन मेडिकल), मनोज कुमार, संतोष कुमार, किन्नौर से पंदूप नीमा नेगी, कुल्लू से
शिकंदर लाल ठाकुर, परमजीत सिंह, मंडी से दलेर सिंह, मनोज कुमार, पंकज ठाकुर, नरेश महाजन भीम सिंह, विपन कुमार, मनोज कुमार (नॉन मेडिकल), संजीव कुमार (नॉन मेडिकल), संजीव कुमार, शिमला से जोगिंद्र सिंह, सुमन श्याम, पार्श्वनाथ, नरसिंह, प्रेम
चंद, अजय कुमार वर्मा, घनश्याम शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र सिंह तंगरेक, रमेश चंद, दिनेश नेगी, रेनम कुमारी, दिनेश कुमार (नॉन मेडिकल), रतन सिंह ठाकुर, मोहन लाल, सिरमौर से कमल जावेद, कुलदीप सिंह, मंगलेश्वर कुमार, सीता राम, पंच राम, ऊना से सुधीर कुमार, अश्वनी कुमार को साक्षात्कार के लिए योग्य मानते हुए कॉल लेटर जारी किए गए हैं।