बीएड में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा मौका है। सभी राजकीय और सेल्फ फाइनेंस बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने साफ कियाब है कि यह विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। इसके बाद कोई काउंसलिंग नहीं होगी। इसमें विद्यार्थियों को नए सिरे से आवेदन करना हरोगा। बता दें कि 481 निजी कॉलेजों के करीब 50 हजार सीटों में करीब 45 फीसदी से अधिक खाली है।
प्रदेश के सभी कॉलेजों में दाखिले ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड तरीके से होगा। इस बार तीनों यूनिवर्सिटी (कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी व चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी) से संबंद्ध कॉलेजों में चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) द्वारा दाखिला दिया जाएगा। प्रदेश के तीनों यूनिवर्सिटी से संबंधित कॉलेजों में 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटे के तहत आरक्षित किए गए हैं, जिसमें बाहरी छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि अन्य 85 फीसदी सीटों पर हरियाणा के जनरल और आरक्षण के तहत दाखिला दिया जाएगा।
कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया और कॉलेज का विकल्प 12 अक्तूबर शाम 05.00 बजे तक भर सकेंगे। 14 अक्तूबर तक कॉलेज का च्वाइस लॉक भरा जाएगा। इसके बाद दो राउंड में सभी कॉलेजों में दाखिला होगा। पहली काउंसलिंग 16 से 21 अक्तूबर तक होगा। दूसरी काउंसलिंग 23 से 26 अक्तूबर तक होगा।