फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास नौकरी का मौका, 200 पदों के लिए यहां होगी भर्ती

Mon, 01 Jul 2019 11:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)/चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की ओमेक्स ऑटो कंपनी हिमाचल के 200 युवाओं को नौकरी देगी। युवाओं का चयन शाहपुर आईटीआई में कंपनी चार जुलाई परिसर साक्षात्कार के माध्यम से करेगी। पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।

विज्ञापन


साक्षात्कार में 18 से 23 वर्ष तक के प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। फीटर, वेल्डर, टर्नर मशीनिस्ट, फैब्रिकेशन ट्रेड का कोर्स कर चुके युवा साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते है। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने कहा कि चयनित आईटीआई युवाओं को कंपनी 9000 रुपये महीना वजीफा देगी।

इसके अलावा कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को सब्सिडाइज कैंटीन, यूनिफॉर्म, चाय, स्नैक्स, इंश्योरेंस फ्री और छुट्टियों की सुविधा का प्रावधान मिलेगा। वहीं, अभ्यर्थियों को पांच दिन काम के और एक दिन थ्योरी की क्लॉस लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


पहले कंपनी चयनित युवाओं को तीन साल नीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत रखेगी, साथ ही तीन साल का डिप्लोमा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुने हुए अभ्यर्थियों को हर साल इंक्रीमेंट लगेगा और हाजिरी का अवार्ड अलग से मिलेगा।

साक्षात्कार के लिए युवाओं को बायोडाटा, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाने होंगे।

विज्ञापन

100 सुरक्षा कर्मी भर्ती करेगी कंपनी

युवाओं के लिए सुरक्षा कर्मी बनने का मौका है। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से जिले के 100 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। चयनित होने वाले युवाओं को 25 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कंपनी की ओर से 4 जुलाई को ब्लॉक समिति हाल चुवाड़ी, 5 जुलाई को ब्लॉक समिति हाल सलूणी, 6 जुलाई को ब्लॉक समिति हाल मैहला, 7 जुलाई को ब्लॉक समिति हाल भरमौर और 9 जुलाई को ब्लॉक समिति हाल चंबा में सुबह दस बजे से लेकर सायं तीन बजे तक भर्ती करवाई जाएगी। 

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड कंपनी के भर्ती अधिकारी जय किशन ने बताया कि जिले से 100 सुरक्षा कमियों की भर्ती की जाएगी। 20 से 37 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।

आवेदक की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा दसवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को 25 दिन के प्रशिक्षण के बाद चंडीगढ़ की बहुराष्ट्रीय कंपनी में स्थायी नौकरी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें