हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के इंजीनियरिंग के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अब भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में इंटरनशिप भी कर सकेंगे। टेक्निकल यूनिवर्सिटी और बीएसएनल के बीच इंटरनशिप को लेकर एमओयू साइन हो गया है।
एमओयू के अनुसार टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और आईटी के तीसरे, चौथे और पांचवे सेमेस्टर में पढने वाले इंजीनियरिंग छात्र बीएसएनल में ट्रेनिंग भी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को पंजाब के राजपुरा स्थित बीएसएनल के क्षेत्रीय टेलीकॉम ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।
यह ट्रेनिंग 168 घंटे की होगी, जिसे तीन भागों में विभाजित किया गया है। इस स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम को करने वाले विद्यार्थियों को बीएसएनल ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सर्टिफिकेट भी प्रदान करेगा। बीएसएनल छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल स्वीचिंग सिस्टम
समेत सात मॉड्यूल की ट्रेनिंग देगा। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग को रोजगार के साथ जोडने के लिए यह अहम निर्णय लिया है। ट्रेनिंग के बाद इंजीनियरिंग दूरसंचार के क्षेत्र में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
इन सात मॉड्यूल्स में मिलेगी ट्रेनिंग
डिजिटल स्वीचिंग सिस्टम, डिजिटल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम स्पोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, ओप्टिकल फाइवर टेक्नोलॉजी, मोबाइल कम्यूनिकेशंस, नेटवर्किंग एंड साइवर सिक्योरिटी में इंजीनियरिंग के छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
टेक्निकल यूनिवर्सिटी और बीएसएनल के बीच इंटरनशिप को लेकर एमओयू साइन हो गया है। एमओयू के अनुसार टेक्निकल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रोनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और आईटी के तीसरे, चौथे और पांचवे सेमेस्टर में पढने वाले इंजीनियरिंग छात्र बीएसएनल में ट्रेनिंग हासिल कर सकेंगे। -डा. एनएन शर्मा, डीन अकेडमिक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर