फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, 31 कॉलेजों के प्रतिभागी दिखा रहे दमखम

Tue, 14 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज सोमवार को आनी के हरिपुर कॉलेज में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ नम्होंग पंचायत के प्रधान कृष्ण ठाकुर ने किया। उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 सौ रुपये दिए। 
विज्ञापन



प्रदेश के 31 कॉलेजों के प्रतिभागी आनी कॉलेज में अपना दम दिखा रहे हैं। आनी और बासा कॉलेज के बीच हुए पहले मुकाबले में आनी के विपिन ने बासा कॉलेज के बलदेव को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। 


दूसरे मैच में संजौली कॉलेज के वीर सिंह ने नगरोटा के राजन को हराया। प्रतियोगिता प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन शांतिपूर्वक ढंग से हो रहा है। हरिपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आरके कायस्था ने बताया कि छात्र वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता आनी कॉलेज में पहली बार आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर गुलाब ठाकुर, पीटीए प्रधान उत्तम, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद, प्रो. विजय, डा. मेहता, खेल प्रतियोगिता आयोजन समिति सचिव महेश्वर ठाकुर, डा. टीडी वर्मा, पीएल वर्मा, एलडी ठाकुर आदि उपस्थित थे।

कबड्डी में शिमला ने मंडी को हराया

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में मैदान में सीनियर स्टेट कबड्डी मुकाबलों का शुभारंभ सोमवार को हुआ। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के उपप्रधान रत्न राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से महिला एवं पुरुषों की 28 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। 

मुकाबलों के पहले दिन महिला एवं पुरुषों के विभिन्न मैच आयोजित किए गए। महिला वर्ग में पहला मैच शिमला और मंडी के बीच आयोजित किया गया। इस मैच में शिमला ने 63-25 के अंतराल से मंडी की टीम को हराया। वहीं, दूसरे मैच में सोलन ने बिलासपुर को 41-5 से हराया। 

तीसरे मैच में कुल्लू ने हमीरपुर को 53-29 से हराया। चौथे मैच में स्टेट हॉस्टल ने शिमला को 33-18 से हराया। पांचवें मैच में धर्मशाला ने ऊना को 48-6 से हराया। उधर, पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में चंबा ने सिरमौर को 40-30, दूसरे मैच में कुल्लू ने कांगड़ा को 29-25 से, तीसरे मैच में मंडी ने हमीरपुर को 52-18

से, चौथे मैच में बिजली बोर्ड की टीम ने स्टेट हॉस्टल को 40-29 से और पांचवें मैच में बिलासपुर ने हमीरपुर को 40-31 से पराजित किया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार ने कहा कि मंगलवार को शेष मुकाबले व फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगे कांगड़ा और किन्नौर

राज्य स्तरीय अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में साई अकादमी कांगड़ा, डीएफए किन्नौर, डीएफए मंडी तथा फुटबाल अकादमी खड्ड (ऊना) ने जगह बनाई है। सोमवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के लिए भी समय निकालना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल साई अकादमी कांगड़ा और डीएफए किन्नौर के बीच, दूसरा सेमिफाइनल डीएफए मंडी और खड्ड अकादमी ऊना के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें