फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रेजिमेंट सेंटर में भर्ती रैली 6 अक्तूबर से

Wed, 21 Aug 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब रेजिमेंट सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) इकाई मुख्यालय कोटा के तहत भर्ती रैली का आयोजन कर रहा है। उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण मेजर (सेवानिवृत्त) रघुबीर सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर को सैनिक लिपिक श्रेणी और सैनिक ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए भर्ती होगी।

विज्ञापन


नौ अक्तूबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी श्रेणी के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6 अक्तूबर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भर्ती रैली होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें