इससे पहले शुभारंभ विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. जेएन शर्मा ने किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के संकाय के लिए 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिता में शॉटपुट, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप और ट्रिपल जंप में भी छात्र भाग लेंगे। इसके अलावा फुटबॉल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा भी होगी। मंगलवार से यूथ फेस्टिवल भी शुरू हो जाएगा जिसमें कई प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
यूथ फेस्टिवल में प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों में बांटा गया है- संगीत, नृत्य, साहित्यिक, रंगमंच और ललित कला। ग्रुप नृत्य, भाषण, वन एक्ट प्ले, स्क्रिप्ट माइम, मोनो एक्टिंग, पोस्टर और रंगोली बनाने आदि जैसी प्रतियोगिता में छात्र अपने अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।