फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के छात्रों को हुनरमंद बनाएगा आईआईटी मुंबई, मिलेगी नौकरी

Thu, 19 Jan 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने हिमाचल में कॉलेज स्टूडेंट्स के आईटी स्किल बढ़ाने का जिम्मा आईआईटी मुंबई को सौंपा है। नेशनल मिशन ऑन एजूकेशन थ्रू इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी के तहत प्रदेश के 11 कॉलेजों में स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसे करने के लिए विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। 
विज्ञापन


कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर स्किल सीखने वाले विद्यार्थियों को नौकरी पाने में ये कोर्स मददगार होंगे। डिग्री कॉलेज चंबा, चुवाड़ी, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, कुल्लू, एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, धर्मशाला, देहरी, रिकांगपिओ और मंडी में स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्स करने के लिए नहीं चुकाना होगा शुल्क, सर्टिफिकेट भी मिलेंगे

इन कॉलेजों में प्रोजेक्ट के सफल रहने पर प्रदेश के अन्य कॉलेजों में भी इसे शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञ चयनित कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को कोर्स करवाए जाएंगे। वर्तमान में इस तरह के कोर्स करने को विद्यार्थी निजी कंप्यूटर सेंटरों में हजारों की फीस चुकाते हैं। 

हिमाचल में स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट की कोआर्डिनेटर अनीता ने बताया कि कोर्स के तहत सी, जावा, पीएचपी माई एसक्यूएल, लीवरे ऑफिस सूट पढ़ाया जाएगा। ऑडियो-वीडियो मेथड से कोर्स करवाए जाएंगे। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिन्टा ने सभी चयनित कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर जल्द कोर्स शुरू करने की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें