फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम कॉमन एडमिशन टेस्ट का शेडयूल जारी

Mon, 29 Jul 2019 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देश के 20 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का आयोजन 24 नवंबर को होगा। आईआईएम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून, रुड़की के अलावा हल्द्वानी में भी होगी। परीक्षा के लिए देशभर में 156 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


आईआईएम की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सात अगस्त से 18 सितंबर तक आवेदन होंगे। परीक्षा 180 मिनट की होगी। इसमें एक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। किसी सेक्शन के सवाल हल करते वक्त अभ्यर्थी दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर पाएगा। जनरल, ओबीसी कैटेगरी के लिए 1900 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए शुल्क 950 रुपये होगा। परीक्षा देश के 156 शहरों में आयोजित होगी।

यह होगा पैटर्न
परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 ही रहेगी। इसमें 34 सवाल अंग्रेजी (वर्बल और रीडिंग कांप्रिहेंसन), 32 सवाल डीआईएलआर (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 सवाल क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे। हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। कैट की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए अक्तूबर में ट्यूटोरियल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा विशेषज्ञ अमित मित्तल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण : 7 अगस्त से 18 सितंबर 2019 (शाम पांच बजे तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड : 23 अक्तूबर 2019
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 24 नवंबर 2019
रिजल्ट जारी होने की तिथि : जनवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में 

यहां मिलेगा दाखिला
आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलूरू, बोधगया, कोलकाता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, नागपुर, रांची, रायपुर, रोहतक, संबलपुर, आरजीआईआईएम शिलांग, आईआईएम सिरमौर, त्रिचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.iimcat.ac.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें