कानपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में सोमवार से तीन दिवसीय स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें कम रैंक वालों को भी दाखिले का मौका मिल सकेगा। संस्थान में तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद अभी 429 सीटें बची हुई हैं।
सिविल इंजीनियरिंग में चार, इलेक्ट्रिकल में 7, इलेक्ट्रॉनिक्स में सात, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल में सात, मैकेनिकल प्रोडक्शन में चार, केमिकल में 14, आईटी में 15, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में 21, पेंट में 33, टेक्सटाइल केमिस्ट्री में 22, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 25, आईटी में लेट्रल एंट्री में एक सीट, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में 18, पीजीडी कंप्यूटर एप्लीकेशन में 16, मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट 53, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग में 39, वेब डिजाइनिंग में 51, कंप्यूटराइज्ड अकाउंटेंसी 28 और रिटेल मैनेजमेंट में 63 सीटें खाली हैं। 29,30 और 31 जुलाई को इन सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।