फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईआईटी का तीसरा दीक्षांत समारोह इस दिन, ऑनलाइन जुड़ेंगे मेधावी

Wed, 19 Aug 2020 11:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना के 37 मेधावियों को उनके अभिभावक ही दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगे। संस्थान शुक्रवार को तीसरा दीक्षांत समारोह मनाने जा रहा है। कोरोना संकट के बीच समारोह वर्चुअल तरीके से मनाया जा रहा है। सभी गतिविधियां ऑनलाइन होंगी।

विज्ञापन

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे बतौर मुख्य अतिथि जुड़ेंगे। पूर्व वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवासन सुंदर राजन बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में 37 विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। इनमें 29 छात्र और 8 छात्राएं शामिल हैं। समारोह के लिए पहले ही विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल दे दिए गए हैं।

विद्यार्थी ऑनलाइन दिए गए लिंक के जरिये समारोह में घर से ही जुड़ेंगे। बीटेक कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में 25 विद्यार्थियों और बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में 12 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि दी जाएगी। अनुभव भालोटिया, अमन सक्सेना को स्वर्ण, शिवानी जोशी, श्याम सुंदर शर्मा को रजत और कौशल किशोर और मीनल रांटा कांस्य पदक दिया जाएगा। आईआईआईटी के निदेशक प्रो. एस सेल्वकुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की जाएगी। समारोह से आधा घंटा पहले ऑनलाइन जुड़ने के लिए लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


सभी विद्यार्थियों की कैंपस प्लेसमेंट
स्नातक बैच के सभी विद्यार्थियों को बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट हो गई है। इसमें अधिकतम पैकेज 14 लाख रुपये प्रति वर्ष कंपनी की ओर से दिया गया है। जबकि औसतन 8.66 लाख प्रति वर्ष रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें