फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू ने दी हजारों छात्रों को राहत, अब इस तारीख तक करें आवेदन

Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की आधिकारिक वेबसाइट ठप होने के बाद प्रबंधन ने अब ऑफलाइन आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। साथ ही बिना लेट फीस तिथि भी बढ़ा दी गई है। इससे सूबे के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। अब छात्र 30 अप्रैल तक जून माह में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इग्नू के पुराने विद्यार्थियों के लिए पुन: पंजीकरण और जून सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म को ऑनलाइन भरना मुश्किल हो गया है। इग्नू की साइट न चलने से सैकड़ों इग्नू विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को हो रही इस परेशानी को देखते हुए अब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर ने आनन-फानन में जून सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म जारी कर दिए हैं।

जबकि पुन: पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा। हालांकि इसकी अंतिम तिथि बिना लेट फीस 31 मार्च तक थी, लेकिन अब इग्नू ने इस तिथि को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। छात्र हरि चंद, गौरी शंकर, दलीप सिंह, राम लाल, सुनीता, अन्नु ठाकुर, सीमा ठाकुर, अनिल कुमार, रमेश चंद, तिलक राज, नेहा, पंकज कुमार, संतोष कुमारी, राखी तथा सुमित्रा ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन व्यवस्था द्वारा पुन:
विज्ञापन


पंजीकरण व परीक्षा फार्म भरवाना था, लेकिन इग्नू की साइट न चलने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। वे कंप्यूटर सेंटर व लोक मित्र केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर इग्नू के स्थानीय सेंटर को भी अवगत करवाया। जहां उन्हें फार्म के जरिए परीक्षा फार्म को भरने को कहा गया है। 

इग्नू की साइट में कोई समस्या नहीं है। बीच में साइट को अपडेट किया जा रहा था। विद्यार्थी का पुन: पंजीकरण व परीक्षा फार्म असेप्ट नहीं होने की वजह सरवर डाउन हो सकता है। इग्नू के विद्यार्थी अब 30 अप्रैल तक बिना किसी लेट फीस के पुन: पंजीकरण व परीक्षा फार्म भरवा सकेंगे। विद्यार्थी पुन: पंजीकरण ऑनलाइन व परीक्षा फार्म को फार्म द्वारा भर सकते हैं।       
विज्ञापन

-मोहन शर्मा, सहायक  निदेशक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें