फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी, 26 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन, सेंट्रलाइज्ड सिस्टम

Thu, 30 May 2019 12:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रोस्पेक्टस रिलीज करते प्रोफेसर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद चंडीगढ़ के प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों ने एडमिशन की तैयारी पूरी कर ली है। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक शहर के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट 26 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने पहले दाखिले के लिए 30 मई तक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब यह समय बढ़ा दिया गया है। बीए को छोड़कर बाकी संकायों में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होनी है, जिसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की भी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


एडमिशन सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था से होंगे, ऐसे में स्टूडेंट्स को जगह-जगह घूमने की जरूरत नहीं रहेगी। जीसीजी-42 ने सेंट्रलाइल्ड एडमिशन का प्रोस्पेक्ट्स तैयार किया है, जबकि काउंसलिंग का शेड्यूल जीसीजी-11 कॉलेज की तरफ से तैयार किया गया है। शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (मेडिकल) और बीएससी (नॉन-मेडिकल), बीएससी (माइक्रोबियल) और बीएससी (बायो-टेक्नोलॉजी) के लिए ऑनलाइन सेंट्रल एडमिशन किए जाएंगे। ह्यूमैनिटीज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, अलग-अलग कॉलेज बीए के लिए विषयवार कटऑफ जारी करेंगे।

कॉलेज एडमिशन के लिए दो काउंसलिंग ऑनलाइन होगी, यानी मेरिट के आधार पर लिस्ट तैयारी होगी और स्टूडेंट्स उसके द्वारा बताए गए कॉलेज में पहल के आधार पर एडमिशन मिलेगी। उसके बाद तीसरी काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को खुद कॉलेज आकर काउंसलिंग में भाग लेना होगा। हालांकि काउंसलिंग एक ही कॉलेज में आयोजित होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 मई को 12वीं कक्षा के लिए परिणाम घोषित किए, जबकि भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (आईसीएसई) ने 7 मई को रिजल्ट घोषित किए, जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज दाखिलों के दिन तय किए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में दाखिले संबंधी जरूरी जानकारी

- 4 जून से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
- 26 जून आवेदन की अंतिम तिथि
- 30 जुलाई को जारी होगी संभावित मेरिट लिस्ट
- 2 जुलाई को फॉर्म में कर सकेंगे सुधार
- 6 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट
- 8 जुलाई से एडमिशन प्रोसेस शुरू
- स्पोर्ट्स में सर्टिफिकेट ग्रेडेशन के लिए छात्रों को 27 और 28 जून को सेक्टर-32 स्थित जीजीडीएसडी कॉलेज पहुंचना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें