फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू और सीयू पीएचडी एंट्रेंस एक ही दिन, असमंजस में छात्र

Sat, 05 Nov 2016 09:47 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचडी की पढ़ाई करने के इच्छुक युवाओं को इसमें एडमिशन लेने के लिए एक चांस मिस करना पड़ेगा। क्योंकि सीयू ने चार दिसंबर को पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित कर दी है, जबकि इससे पूर्व ही इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने भी पीएचडी एंट्रेंस के लिए चार दिसंबर की तिथि निर्धारित कर रखी थी।
विज्ञापन


ऐसे में एक ही दिन दो विश्वविद्यालयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा होने से युवा असमंजस में हैं। हालांकि केंद्रीय विवि में पीएचडी के लिए सीटें कम हैं। लेकिन, फिर भी अभ्यर्थी पीएचडी में प्रवेश के लिए कोई भी मौका खोना नहीं चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार इग्नू लंबे समय के बाद जनवरी-2017 में फिर से पीएचडी कोर्स शुरू कर रहा है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी गई थी, जबकि चार दिसंबर को प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय विवि ने भी चार दिसंबर को पीएचडी प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों मनोज कुमार, सुरजीत राणा, सुरेश भारद्वाज, देव नारायण, राजेश शर्मा, संजय कुमार सहित अन्य युवाओं ने बताया कि इग्नू में लंबे समय के बाद पीएचडी कोर्स फिर से शुरू किया गया है।

ऐसे में उन्होंने इग्नू से पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है। अब सीयू ने भी अब पीएचडी एंट्रांस एग्जाम की तिथि निर्धारित करके चार दिसंबर कर दी है। इससे वह अब असमंजस में हैं कि सीयू की प्रवेश परीक्षा को आवेदन करें या नहीं। वहीं एक ही तिथि को दो विश्वविद्यालयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन होने से उनका एक चांस मिस करना जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें