मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कंप्यूटर बेस्ड एक दिवसीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। दिल्ली अकादमी ऑफ मेडिकल साइंसेज ने दिल्ली सहित देश भर के 76 शहरों के 106 केंद्रों पर मॉक टेस्ट का आयोजन किया। मॉक टेस्ट में 25000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
पीजी में दाखिले के लिए नीट एग्जाम की तैयारियों को लेकर मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। दिल्ली अकादमी ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक डॉ.सुमेर सेठी ने कहा कि यह कंप्यूटर बेस्ड मॉक टेस्ट का आयोजन अभ्यर्थियों को नीट-पीजी मेडिकल प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए किया गया। मॉक टेस्ट में उन सभी 19 विषयों को शामिल किया गया जो नीट-पीजी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित हैं।