फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इक्डोल ने बढ़ाई प्रवेश की तिथि, विद्यार्थियों को राहत

Wed, 13 Feb 2019 04:34 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने यूजी और पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। हाल ही में हुए हिमपात और इससे पेश आई विद्युत और इंटरनेट सेवा ठप रहने की समस्याओं को देखते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इक्डोल निदेशक प्रो. संजू करोल ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि 15 फरवरी शाम पांच बजे तक छात्र ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।  उन्होंने कहा कि छात्र यूजी कोर्स में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएड प्रथम वर्ष के लिए तथा पीजी कोर्स एमबीए, एमसीए, एमएससी गणित, एमए संगीत, एमए - हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन।

 

समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, एमकॉम, एमए एजूकेशन के प्रथम सत्र तथा पीजीडीसीए व पीजीडीपीएम, डीटीजी और डीवाएएस (योग) डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है। प्रो. करोल ने कहा कि छात्र प्रवेश के लिए के लिए जानकारी www.hpuniv.ac.in,icdeolhpu.org प्राप्त कर सकते हैं admission.hpushimla.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म 15 फरवरी तक भरे जा सकेंगे, इसके लिए पोर्टल तय तिथि तक खुला रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें