फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह दिन से धरने पर अभ्यर्थी, आयोग नहीं घोषित कर पा रहा अंतिम परिणाम

Wed, 13 Feb 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-556 के 1156 पदों को भरने के लिए आयोग पिछले 9 महीनों से जूझ रहा है। सितंबर 2016 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया ढाई सालों से पूरी नहीं हो पाई है। आयोग के इस रवैये से बेरोजगार अभ्यर्थी निराश हैं और आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन


पोस्ट कोड-556 में 1156 पदों की भर्ती अधर में लटकी हुई है। वहीं ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थियों के धरने को 13 दिन हो गए हैं, परंतु परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है।  

अभ्यर्थियों ने का कहना है कि कई बार आयोग के अधिकारियों से परिणाम निकालने संबंधित ज्ञापन सौंपे गए। चयन आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। जिसे आयोग के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया। आयोग ने आश्वासन दिया था कि 10 जनवरी 2018 तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद अभ्यर्थी दोबारा धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं का कहना है कि जब तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया जाता तब तक धरना यूं ही जारी रहेगा। अभ्यर्थियों में संदीप, संजीव, मनीष, अजय शर्मा, अजय कुमार, राज ठाकुर, निखिल शर्मा, अंकुश शर्मा, सचिन ने अंतिम नतीजे तक धरने को जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें