फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल: एमए अंग्रेजी परीक्षा में नौ विद्यार्थी चारों विषयों में फेल

Fri, 26 Mar 2021 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
इक्डोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एमए इंग्लिश के दूसरे सेमेस्टर के नतीजों में इक्डोल के नौ विद्यार्थी चारों विषयों में फेल हो गए हैं। अन्य विद्यार्थियों में भी कोई दो विषयों में कोई तीन विषयों में फेल है। एमए इंग्लिश के इक्डोल के छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है। उनकी परीक्षाएं अच्छी हुई थीं। इतना खराब परिणाम आने पर वे स्वयं हैरान हैं। इक्डोल के 26 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक को मांगपत्र सौंपकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि एमए इंग्लिश के दूसरे सेमेस्टर की अक्तूबर 2020 में हुईं सेमेस्टर परीक्षाओं में हिस्ट्री ऑफ इंग्लिश लिटरेचर फ्रॉम 19 टू 20 सेंचुरी और मॉडर्न फिक्शन विषय में अधिकतर विद्यार्थी फेल किए गए हैं। 26 छात्र-छात्राओं की सूची में नौ विद्यार्थियों को दूसरे सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षाओं में फेल किया गया है। अन्य भी दो से तीन विषयों में फेल हैं। उधर, प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी विद्यार्थियों के कम अंक आने या विषयों में फेल करने संबंधी शिकायतें आई हैं।
एमए इंग्लिश के खराब परीक्षा परिणाम का यह पहला मामला नहीं है। कांगड़ा की एक छात्रा ने भी बाकायदा अंक तालिका के साथ दूसरे सेमेस्टर के सभी विषयों में जीरो अंक देने का मामला उठाकर मूल्यांकन पर सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन


रिवेल्यूएशन करवा सकते हैं विद्यार्थी : नेगी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अवार्ड लिस्ट के मुताबिक ही रिजल्ट तैयार किया गया है। इसमें विवि के स्तर पर कोई हुई होगी, ऐसा नहीं लगता। यदि विद्यार्थी चाहें तो उनके पास रिवेल्यूएशन करवाने का विकल्प उपलब्ध है। विद्यार्थी आरटीआई के तहत भी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर सकते हैं। 

 कोविड-19 के कारण प्रदेश में ही हुआ मूल्यांकन 
शिमला। कोविड- 19 के कारण इस बार प्रदेश के भीतर विवि के विभागों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इससे पूर्व तय नियमों के तहत प्रदेश के बाहर अन्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों के पास ही उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को भेजी जाती रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें