हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कई प्रशासनिक अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के चलते 12 आईएएस और एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं। जिन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं, उनमें शिमला-मंडी के सेटलमेंट अधिकारी डीसी नेगी को निदेशक आयुर्वेद, एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्दी, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को संयुक्त सचिव सहकारिता, निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की सचिव सुषमा वत्स को सचिव राज्य सूचना आयोग, आरटीओ (फ्लाइंग स्क्वायड) डॉ. संजय कुमार धीमान को आरटीओ कांगड़ा, एमडी जोगिंद्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ताशी संदुप को रजिस्ट्रार नौणी विश्वविद्यालय, अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा नीरज गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार सौंपा है।