हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने सोमवार को टीएमपीए (परिचालक) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में करीब 29000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें 1630 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
अब इनके साक्षात्कार 1 जुलाई से होंगे। एचआरटीसी में 500 परिचालकों के पद भरे जाने हैं। रिक्त पदों को भरने से एचआरटीसी में परिचालकों की कमी दूर होगी। एचआरटीसी में इन कर्मचारियों की तैनाती अनुबंध आधार पर होगी।
एक साथ परिचालकों के इतने पद भरे जाने से सड़कों पर खड़ी बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। निगम प्रबंधन का कहना है कि साक्षात्कार के बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को परिचालकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें बसों में चढ़ाया जाएगा।
Published By Ashok Chauhan