फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश जावड़ेकर के हाथों सम्मानित होंगे एचपीयू के मेधावी

Sat, 11 Feb 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में इस बार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। एचपीयू के शैक्षणिक सत्र 2015-16 में विवि से एमफिल में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले और इस सत्र में पीएचडी पूरी करने वाले छात्रों को केंद्रीय मंत्री के हाथों डिग्री और गोल्ड मेडल प्राप्त करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह मार्च माह के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है, जिसकी विवि जल्द तिथि तय करेगा। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने मानव संसाधन विकास मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के इस न्योते को स्वीकार कर लिया। 

कुलपति ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यातिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री का आना विवि के लिए गर्व की बात है। उनके हाथों से डिग्री और गोल्ड मेडल लेने से विवि के मेधावी छात्रों को मनोबल बढ़ेगा। छात्रों को और मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि पर फैसला हो जाने के बाद अब विश्वविद्यालय को शेष बचे समय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी करनी हंोगी। बीते वर्ष हुए विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च न्यायाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें