फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने पीजी परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई

Wed, 17 Oct 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने संभावित बीस नवंबर से शुरू होने वाली पीजी कोर्स की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पूर्व में परीक्षा फार्म भरने की तिथि 18 अक्तूबर तय की गई थी।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि बढ़ाई गई तिथि के भीतर छात्र बिना लेट फीस के ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को ऑनलाइन विवि के पोर्टल के माध्य म से परीक्ष फार्म भरने होंगे, जबकि तीसरी और पांचवें सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को पहले की तरह से ऑफलाइन ही परीक्षा फार्म भरने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रथम सेमेस्टर के जिन छात्र छात्राओं ने फार्म भरने का शेड्यूल जारी होने से पहले ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर दिए थे, वे अब 27 अक्तूबर तक पोर्टल के माध्यम से अपना लागइन आईडी क्रिएट कर परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

पूर्व में ऑफलाइन फार्म के साथ भरी गई परीक्षा फीस को ऑनलाइन फार्म भरते हुए दिए गए कॉलम में फीस आलरेडी पेड आप्शन चुनना होगा। इसके बाद ही उनके परीक्षा रोलनंबर जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें