डा. ओपी शर्मा ने बताया कि ग्रुप एक की यह स्पर्धाएं 15 सितंबर तक चलेंगी। इसमें छात्र-छात्राएं दस तरह की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता वीरवार को होगी, जिसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव विषय दिया गया है। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, चित्रकार, स्पॉट फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग और कोलाज मेकिंग की स्पर्धाएं होंगी।
उन्होंने कहा कि पहले दिन हुए संभाषण और काटूर्निंग की स्पर्धा में इक्डोल के पूर्व निदेशक प्रो. ओपी सारस्वत, प्रो. रोशन, सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. सीएल सांख्यान जबकि आर्ट में रोहतक से बुलाए गए विशेषज्ञ दिनेश पाल और अजय यादव शामिल थे।