दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे तक 34 फीसदी मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कॉलेजों में 52 केंद्रों पर मतदान चल रहा है।
डूसू चुनावों में 1.35 लाख छात्र 23 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर सकेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे और साढ़े नौ बजे के बीच 18.5 फीसदी मतदान हुआ और सुबह साढ़े 11 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उत्तरी परिसर नोर्थ कैम्पस: में भारी संख्या में पुलिस बल यानी करीब 700 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने रामजस कॉलेज के बाहर प्रश्नचिह्न का निशान पहने एक व्यक्ति को पकड़ा है।
अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ संकाय सदस्यों को केंद्रों पर पर्यवेक्षकों के तौर पर तैनात किया गया है और करीब 700 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लगाई गई हैं।कॉलेजों में मतदान आज सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ और यह दोपहर एक बजे तक चलेगा। शाम की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक मतदान होगा