फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, इस दिन तक करें आवेदन

Tue, 03 Apr 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए पहला बैच जल्द शुरू होगा। इसके लिए 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय इसके लिए अलग पोर्टल कुछ समय के लिए खोलेगा। 
विज्ञापन


इसी के माध्यम से इच्छुक छात्र आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल इसी सप्ताह खोला जाएगा। तीस अप्रैल को प्रशिक्षण शुरू करने के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा होगी। इसी के आधार पर बैच  के  लिए प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

यहां जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

पूर्व में प्रशिक्षण केंद्र ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तय की गई थी। विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने बताया कि यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पेपर एक की तर्ज पर प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण बैच की प्रवेश परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे। 

डॉ. वर्मा ने कहा कि पूर्व में प्रशिक्षण बैच चयन को 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा तय की गई थी। अब प्रवेश परीक्षा तीस अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे होगी। 70 छात्रों के  प्रथम बैच को इस परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। 

मेरिट तीन मई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। तीन मई को चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर दिया जाएगा। सात मई से नियमित प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसमें दिल्ली की संकल्प संस्था की और से प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें