फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को मुफ्त सॉफ्टवेयर कोर्स करवाएगा एचपीयू

Sun, 12 Mar 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू और इससे संबद्ध कॉलेजों में आईटी/सॉफ्टवेयर स्किल बढ़ाने के लिए मुफ्त सॉफ्टवेयर सर्टिफिकेट प्रोग्राम करवाए जाएंगे। केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के एनएमईआईसीटी की आईटी/सॉफ्टवेयर स्किल विकसित करने को ये कोर्स मुफ्त करवाए जाएंगे। एचपीयू के स्पोकन ट्यूटोरियल आईआईटी का बांबे के साथ करार हुआ है। 
विज्ञापन


कोर्स छात्रों की अकादमिक योग्यता बढ़ाने में मददगार होंगे। विवि के डीन प्लानिंग एंड टीचर्स मैटर्स प्रो. एमएस चौहान ने विवि से संबद्ध सभी निजी कॉलेज प्राचार्य और संस्थान निदेशकाें को आवेदन और छात्रों की पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम विवि के सभी विभागों और विवि से संबद्ध कॉलेजों में चलाए जाने है। 

ई-लर्निंग/ रिसोर्स को स्पोकन ट्यूटोरियल को एचपीयू के सिलेबस के मुताबिक तैयार किया है। इसमें बीएसी ऑनर्स, बीसीए, बीए (कंप्यूटर एप्लीकेशन) बीकॉम/ बीएससी /बीए/ बीएफए/ बीएड/ एमएससी/ एमए /एमफिल और पीएचडी के लिए सिलेबस के मुताबिक सिलेबस तय किया है। प्राचार्यों और संस्थान निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोग्राम को जल्द शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करेंगे कॉलेज प्रोग्राम शुरू

निजी संस्थान प्रमुख/निदेशक/ प्राचार्यों को दस मार्च तक फैकल्टी कोआर्डिनेटर तैनात कर उनका ई-मेल और संपर्क नंबर कोआर्डिनेटर अनिता केदारे को  anita.stpiitb@gmail.com भेजना होगा। ऐसे कोर्स में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्रों का ब्योरा भी देना होगा। संस्थान और कॉलेजों को स्पोकन ट्यूटोरियल कोर्स 31 मार्च तक शुरू करने को कहा गया है।

2014 से यूआईआईटी के साथ है करार
एचपीयू के यूआईआईटी(यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी) का 2014 से स्पोकन ट्यूटोरियल संस्था के साथ करार है। इसमें संस्थान के छात्रों को समय-समय पर आईआईटी मुंबई के आईटी एक्सपर्ट के लेक्चर ऑनलाइन दिखाए जाते हैं। 

एक्सपर्ट के साथ इंटरेक्शन भी करवाई जाती है। छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए जाते हैं। यूआईआईटी के निदेशक प्रो. मनु सूद ने माना कि स्पोकन ट्यूटोरियल छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें