सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को कोचिंग लेने के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह फीस अदा करनी होगी। कोचिंग बैच में एससी, एसटी को बीस-बीस जबकि ओबीसी को 10 सीटें बैच में आरक्षित रहेंगी।
केंद्र के निदेशक प्रो. ओपी वर्मा ने बताया कि कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज निदेशक कार्यालय में जमा करवाने होंगे। आवेदन पत्र निदेशक कार्यालय से प्राप्त किए जा सक ते हैं।
इसे विवि की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। कोचिंग बैच के लिए चयन यूजी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर होगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची निदेशक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर नौ सितंबर को सार्वजनिक कर दी जाएगी।
इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के लेंड लाइन नंबर 0177-2830791,2833458 पर भी संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।