हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री के श्रेणी सुधार और अधूरी डिग्री पूरी करने को दिए परीक्षा के मौके की डेटशीट जारी कर दी है। यह मौका 2000 से 2012-13 तक यूजी डिग्री में प्रवेश पाने वाले छात्रों को दिया है। शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी और अप्रैल तक चलेंगी।