फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला मार्च में करवाएगा पीजी परीक्षाएं, जानें फार्म भरने की अंतिम तिथि

Thu, 14 Jan 2021 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च में करवाएगा। इनके लिए परीक्षा फार्म भरने के लिए आठ फरवरी अंतिम तिथि है। परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। अंतिम तिथि के बाद भरे जाने वाले परीक्षा फार्म पर नियमों के तहत लेट फीस ली जाएगी। परीक्षा फार्म भरे जाने की जारी अधिसूचना के मुताबिक पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स और एलएलबी, एमटीए, एफवाईआईसीटीए, बीएचएम और बीएएलएलबी कोर्स के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें, नौवें सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाओं के लिए 8 फरवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने हैं। छात्रों को इसकी हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करवानी होगी। रेगुलर बीएएल एलबी और बीएचएम के अलावा इक्डोल के छात्रों के फार्म विभागाध्यक्ष, निदेशक के वेरिफिकेशन के बाद ही स्वीकार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


फरवरी अंत तक घोषित होंगे परीक्षा परिणाम
देरी से हुई पीजी परीक्षाओं और पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की लगी ड्यूटी के कारण पिछले पीजी परीक्षा के परिणाम को छात्रों को फरवरी अंत तक इंतजार करना पड़ेगा।विवि ने अभी तक एलएलबी, एमबीएआरडी और एमटीटीएम के नतीजे घोषित किए हैं।

एक दिसंबर से शुरू हुई हैं कक्षाएं
कोरोना के कारण इस बार विवि की पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया नवंबर माह अंत तक चली। इसके बाद रिक्त रही विभिन्न विभागों की सीट को भरे जाने की प्रक्रिया 15 जनवरी तक जारी रखी गई। एक दिसंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन


फरवरी में होगी बीबीए, बीसीए की परीक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फरवरी में बीबीए-बीसीए पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर और रि-अपीयर परीक्षाएं आयोजित करेगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बिना लेट फीस के पांच जनवरी तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की परीक्षा फरवरी में
शिमला। एचपीयू एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल की वार्षिक थ्योरी परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं के लिए 27 जनवरी तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें