हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एक जुलाई से स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू करने के साथ ही 15 जुलाई से द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी शुरू करेगा। 15 जुलाई से बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू करेगा। इन परीक्षाओं का संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा शेड्यूल को लेकर किसी भी तरह की आपत्तियों को दर्ज करने के लिए तीन जुलाई तक का समय दिया गया है।
परीक्षार्थी और शिक्षक और कॉलेज प्रशासन परीक्षा तिथि को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। पांच जुलाई को विवि परीक्षा का फाइनल शेड्यूल जारी कर देगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यूजी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं अगस्त माह तक चलेगी, जिसके लिए पूरे प्रदेश भर में 156 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जुलाई के अंत में भी पहले वर्ष की परीक्षाएं करवाने की भी विवि तैयार कर रहा है।
परीक्षा फार्म भरने की आठ जुलाई तक बढ़ाया तिथि
विश्वविद्यालय ने जुलाई माह अंत तक शुरू होने वाली स्नातक डिग्री कोर्स के दूसरे , चौथे और छठे सेमेस्टर की रेगुलर और रि-अपीयर परीक्षा। यूजी में डिग्री पूरी करने को दिए गए विशेष मौके के तहत आने वाले छात्र छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। छात्र अब आठ जुलाई तक परीक्षा फार्म भर पाएंगे। इसमें बीए, बीएससी, बी कॉम, बीएससी आनर्स कोर्स की होने वाली परीक्षा में अपीयर होने वाले छात्र परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्रों की मांग पर अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
बीटेक का संशोधित परीक्षा शेड्यूल किया जारी
हिमाचल प्रदेश विवि ने बीटेक डिग्री कोर्स की जुलाई माह में होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। संशोधित परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर छात्रों की जानकारी को उपलब्ध करवाया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बी टेक के पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा में कुछ बदलाव किया गया है। छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।