फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी नर्सिंग के लिए शेड्यूल तय, 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 13 Aug 2019 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएससी नर्सिंग के नए बैच में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। एक सितंबर तक भरे गए प्रवेश फार्म में सुधार का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


एचपीयू आठ सितंबर को एमएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके लिए चार सितंबर तक ऑनलाइन एडमिट कार्ड जेनरेट होंगे। जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। 

बारह सितंबर को प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर आंसर की उपलब्ध करवा दी जाएगी। आंसर की में किसी तरह की आपत्ति या शिकायत होने पर 13 सितंबर तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। 
विज्ञापन


तय शेड्यूल के मुताबिक 18 सितंबर को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। जबकि, 20 सितंबर को विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा मेरिट लिस्ट जारी करेगी।

25 सितंबर को आईजीएमसी के डी. ब्लॉक में स्थित हाल में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो प्रोस्पेक्टस में दी गई शर्तों के मुताबिक होगी। दूसरे दौर की काउंसलिंग और आवंटित संस्थान में ज्वाइन करने की तिथि अलग से जारी की जाएगी। इसे भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

विवि के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक और अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर भी उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें