फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेप एचबीटीआई में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग, आज रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं छात्र

Tue, 13 Aug 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्टेप एचबीटीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर स्थित स्टेप एचबीटीआई से इस सत्र में एमबीए और पीजीडीएम करने का आपके पास आखिरी मौका है। एकेटीयू की काउंसलिंग के बाद संस्थान में दोनों कोर्स में अभी दस सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग कराई जाएगी। मंगलवार को छात्र प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे और बुधवार को उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान के स्पॉट काउंसलिंग कोआर्डिनेटर प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पीजीडीएम में छात्रों को सीधे दाखिला दिया जाएगा जबकि एमबीए की रिक्त सीटों पर यूपीएसईई में शामिल हुए छात्र एडमिशन ले सकते हैं। प्रो. शुक्ला ने बताया कि एकेटीयू की ओर से सभी सरकारी संस्थानों में स्पॉट काउंसलिंग कराई जाती है।

एकेटीयू की अनुमति के बाद स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल तय किया गया है। इसके लिए एचबीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. करुणाकर सिंह को प्रेक्षक बनाया गया है। रजिस्ट्रेशन स्टेप एचबीटीआई में ही होंगे। संस्थान के उपप्रबंधक डॉ. संजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों ही कोर्स में 14 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें