फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने जारी की एमबीए की मेरिट, एमबीबीएस-बीडीएस के लिए 12 तक आवेदन

Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
विज्ञापन

एचपीयू शिमला  बिजनेस स्कूल की एमबीए कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश की पहली मेरिट जारी हो गई है। अभ्यर्थियों को दस नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा न करने वालों की सीट को वेटिंग के मुताबिक आवंटित कर दिया जाएगा। प्रवेश को जारी पहली सूची में ओपन टू ऑल श्रेणी में 12, इंटरनल सामान्य वर्ग की 31, अनुसूचित जाति की 9, अनुसूचित जनजाति की 4, शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी की दो, सिंगल गर्ल चाइल्ड की दो, जम्मू कश्मीर माइग्रेंट्स की दो के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 6 सीट आवंटित की गई है।

विज्ञापन


वहीं, एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार 12 नवंबर तक कर सकेंगे। प्रशासनिक कारणों के चलते विवि ने तिथि में आंशिक बदलाव किया है। उम्मीदवार 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से 13 नवंबर को रात 11.59 बजे तक गलतियां ठीक की जा सकेंगी। सूची अब 18 नवंबर को होगी जारी। मेरिट में शामिल उम्मीदवार पहले राउंड की काउंसलिंग के दृष्टिगत अगर कोई उम्मीदवार कोर्स/कॉलेज की प्राथमिकता बदलना चाहता होगा या फिर कोई करेक्शन करना चाहता होगा तो वे 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें