फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के बाद पॉलीटेक्निक में भी अब मौके पर मिलेगा प्रवेश

Fri, 06 Nov 2020 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थानों में चल रहे इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्सों में खाली सीटों के लिए अब मौके पर प्रवेश मिलेगा। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी सुंदरनगर में 11 नवंबर से होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। सीट कन्फर्म करवाने के लिए मौके पर फीस देनी होगी। तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि लेट्रल एंट्री इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 70 प्रतिशत अंकों से ऊपर वाले सभी अभ्यर्थी 11 नवंबर को राजकीय बहुतकनीकी सुंदरनगर में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा इससे कम अंक प्रतिशत वाले सभी योग्य उम्मीदवारों की काउंसलिंग 12 नवंबर को होगी। तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 85 प्रतिशत से ऊपर अंकों वाले सभी उम्मीदवार 16 नवंबर, 70 प्रतिशत से ऊपर अंकों वाले सभी उम्मीदवार 17 नवंबर, 55 प्रतिशत से ऊपर अंकों वाले उम्मीदवार 18 नवंबर और इससे कम अंक प्रतिशतता वाले सभी योग्य अभ्यर्थी 19 नवंबर को राजकीय बहुतकनीकी सुंदरनगर में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित सुबह साढ़े 11 बजे से पहले निर्धारित फार्म भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग फीस नहीं भरी है, उन्हें 650 रुपये फीस के साथ फार्म जमा करवाना होगा। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं जिस अभ्यर्थी को भी सीट प्राप्त होती है, उसे सभी शुल्क देकर सीट को कन्फर्म करवानी होगी। काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं, जिन्हें प्रथम और दूसरे चरण की काउंसलिंग में सीट प्राप्त हो चुकी है और वे अपनी सीट से संतुष्ट नहीं हैं। वे भी इस सेंट्रलाइज्ड स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें