एचपीयू की वेबसाइट पर छात्रों के पंजीकरण के लिए अलग से लिंक दिया गया है। rme.hpushimla.in से छात्र लॉगइन आईडी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। इस लिंक पर छात्र को स्टूडेंट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। यूजी और पीजी डिग्री कोर्स के विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 30 नवंबर तक यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का समय दिया है। तीस नवंबर को अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विवि ने कॉलेजों को छह दिसंबर तक पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अपने लॉगइन आईडी से अप्रूवल करनी होगी। विवि ने निर्देशों में प्राचार्यों से कहा है कि वे तय तिथि तक इस सत्र में प्रवेश लेने वाले यूजी और पीजी कोर्स के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाएं। पंजीकरण करवाने वाले छात्रों को ऑनलाइन ही फीस जमा करवानी होगी।
प्राचार्यों को ऑनलाइन आवेदन के सभी दस्तावेजों की वेरिफिकेशन करने के बाद ही इसे अप्रूव करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि विद्यार्थी तय समय सीमा में ऑनलाइन पंजीकरण जरूर करवाएं। कॉलेजों को पंजीकरण फार्म छह दिसंबर तक वेरिफाई करने होंगे।
विज्ञापन
इस पोर्टल से कर सकेंगे छात्र पंजीकरण
एचपीयू की वेबसाइट पर छात्रों के पंजीकरण के लिए अलग से लिंक दिया गया है। rme.hpushimla.in से छात्र लॉगइन आईडी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। इस लिंक पर छात्र को स्टूडेंट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अपने आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की कॉपी भी अपलोड करनी होगी। इसमें ब्लर कॉपी मान्य नहीं होगी।