फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने स्थगित कीं तीन कोर्सों की परीक्षाएं, अब इन दिन होंगी

Tue, 17 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने 27 मार्च से 2 अप्रैल तक होने वाली एमफिल, एलएलएम, पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाओं का शेड्यूल भी बदल दिया है। अब ये परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि  छात्रावासों के बंद किए जाने के बाद 27 मार्च से होने वाली परीक्षाएं स्थगित करवा दी गई हैं। अब परीक्षाएं छह अप्रैल से होंगी। इसकी अधिसूचना मंगलवार तक विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। 

विज्ञापन


निर्देशों में अनिवार्य नहीं छात्रावास बंद करना 
सरकार ने छात्रावासों को बंद किए जाने का फैसला संस्थान प्रशासन पर छोड़ा था। निर्देश दिए थे कि विवि प्रबंधन चाहे तो छात्रावास बंद कर सकते हैं लेकिन यदि छात्रावास खुले रखे तो वायरस से बचाव के लिए उचित कदम उठाने होंगे। विवि प्रशासन के छात्रावास खाली करवाए जाने के फैसले से शोधार्थियों के साथ ही दूरदराज वाले क्षेत्रों के छात्रावास में रह रहे छात्रों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें