हिमाचल विश्वविद्यालय पीजी की प्रवेश परीक्षाएं करवाने पर पांच अगस्त के बाद फैसला ले सकता है। विवि कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। यदि कोरोना महामारी के मामले इसी तरह से आते रहे तो प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा करवानी पड़ सकती है। वहीं हालात और बिगड़े तो, ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट करवाने के विकल्प पर भी जाना पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव को शिमला के होटल बंद हैं। परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल नहीं हुई हैं।