फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पहली से 9वीं तक की एडमिशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे होगा दाखिला

Sat, 20 Jun 2020 02:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पहली से 9वीं कक्षा तक की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के चलते इस बार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एडमिशन के लिए परिजन एप्लीकेशन स्कूल के बाहर गार्ड को ही जमा करवाएंगे। साथ ही एडमिशन के लिए सिर्फ परिजनों को स्कूल आने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए स्कूल नहीं आएंगे। स्कूल के एक प्रिंसिपल ने बताया कि इस दौरान गार्ड स्कूल के बाहर एप्लीकेशन जमा करवाने आने वाले परिजनों के शरीर का तापमान भी जांच करेंगे। वहीं प्रशासन के निर्देशानुसार हर परिजन को फेस मास्क पहनकर आना जरूरी होगा।

यह थी एडमिशन की पॉलिसी
एडमिशन के लिए पहली से आठवीं तक के बच्चों का घर नियमानुसार स्कूल परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में होना अनिवार्य है। 9वीं और इससे ऊपर की कक्षा में एडमिशन के लिए शहर के किसी भी एरिया से परिजन अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों में 9वीं से एडमिशन मेरिट के आधार पर दिया है। पहले 9वीं में एडमिशन के लिए स्कूल की तरफ से एक टेस्ट लिया जाता था और अंकों के आधार पर बच्चे को एडमिशन मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ये रहेगा
इस बार कोरोना महामारी के चलते बच्चों के स्कूल आने पर मनाही है। आठवीं के अंकों के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा।

एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि एडमिशन के लिए एप्लीकेशन कलेक्ट करना शुरू कर दें।
- हरबीर सिंह आनंद, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें