फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: पीजी प्रवेश परीक्षाओं पर इस बार भी संकट

Sun, 02 May 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को इस बार भी पीजी प्रवेश परीक्षाएं करवाना मुश्किल होगा। अभी तक एचपीयू ने सिर्फ  एचपीयू मेट 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की 10 मई अंतिम तिथि तय की है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शायद ही एचपीयू मेट हो पाए। ऐसे में यह परीक्षा स्थगित हो सकती है। 

विज्ञापन


पीजी कोर्स की अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर भी विवि प्रशासन अकादमिक शेड्यूल और प्रॉस्पेक्टस तक जारी नहीं कर पाया है। अब विवि शैक्षिक विभागों के खुलने पर ही प्रवेश परीक्षाओं को आयोजित करने पर कोई फैसला ले पायेगा। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सत्र में प्रवेश परीक्षा न करवाने पर न्यायालय की फटकार से सबक लेकर विवि इस बार शुरू से परीक्षा और मेरिट आधार पर प्रवेश के दोनों विकल्प रखेगा, जिसके बारे में प्रॉस्पेक्टस में भी बताया जा सकता है। इससे विश्वविद्यालय कोरोना की स्थिति को ध्यान में रख कोई भी विकल्प चुनने का अधिकार सुरक्षित रखने की तैयारी कर रहा है।

पिछले सत्र में हुई थी एलएलबी और एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षा
सत्र 2020 में कोरोना के कारण विवि ने सिर्फ  एलएलबी और एमबीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। अन्य पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं को ऑनलाइन आवेदन जरूर मंगवाए थे। मगर अंत में पिछले क्वालीफाइंग एग्जाम की मेरिट आधार पर ही प्रवेश दिया गया था। इस पर छात्र मामले को लेकर अदालत गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें