विवि नवंबर माह में बीएससी नर्सिंग कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं करवाएगा। परीक्षाओं के लिए 30 अक्तूबर को परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा का शेड्यूल जल्दी ही निर्धारित कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
बीएससी नर्सिंग कोर्स की इन वार्षिक परीक्षा के लिए संबंधित संस्थान या कॉलेज में उपलब्ध परीक्षा फार्म भर कर निर्धारित तिथि से पूर्व निर्धारित फीस के साथ जमा करवाने होंगे। देरी से जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस ली जाएगी।