कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने कोविड महामारी के मद्देनजर पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 का कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे शैक्षणिक सत्र 2020-21 के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के पंजीकरण और शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित समयसारिणी विवि की वेबसाइट पर देखकर संबंधित डीन से संपर्क कर लें।