हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग की 13 अगस्त को आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है।
इस परीक्षा में आईजीएमसी परिसर में स्थित सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की 25 सीटों और पालपुर, सोलन और पालपुर व शिमला के निजी कॉलजों की सीटों के लिए यह परीक्षा होगी। इसमें कुल 264 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आवेदक एचपीयू की www.admissions.hpushimla.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सक ते है।
वहीं विवि ने बीएएमएस आयुर्वेदा और बीएचएमएस होम्योपैथी कॉलेज के कोर्स में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है।
इन दोनों कोर्स के लिए बीस अगस्त को विवि प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें बीएएमएस की राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोल में 60, शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर में 60 सीटें भरी जाएगी।
जबकि सोलन के निजी कॉलेज की 75 सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा में संपर्क किया जा सकता है।