फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा इस दिन, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Fri, 11 Aug 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग की 13 अगस्त को आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। 
विज्ञापन


इस परीक्षा में  आईजीएमसी परिसर में स्थित सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की 25 सीटों और पालपुर, सोलन और पालपुर व शिमला के निजी कॉलजों की सीटों के लिए यह परीक्षा होगी। इसमें कुल 264  परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आवेदक एचपीयू की www.admissions.hpushimla.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सक ते है।

वहीं विवि ने बीएएमएस आयुर्वेदा और बीएचएमएस होम्योपैथी कॉलेज के कोर्स में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन


इन दोनों कोर्स के लिए बीस अगस्त को विवि प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें बीएएमएस की राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोल में 60, शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर में 60 सीटें भरी जाएगी।

जबकि सोलन के निजी कॉलेज की 75 सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें