फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला ने बीएड परीक्षा शेड्यूल में किया आंशिक बदलाव

Sat, 26 Jun 2021 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर और बीएड इक्डोल की वार्षिक परीक्षा के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टेट परीक्षा के चलते यह बदलाव किया गया है। छात्र अब टेट और बीएड की परीक्षाएं एक साथ दे पाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। बीएड की परीक्षाएं सात जुलाई से शुरू होंगी।

विज्ञापन


नौ और दस जुलाई को पूर्व में तय परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। दो दिनों में बीएड की परीक्षाएं नहीं होंगी। बीएड का संशोधित परीक्षा शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। विवि ने एमए एजूकेशन दूसरे सेमेस्टर और बीपीएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एमए एजूकेशन की परीक्षा सात जुलाई से शुरू होगी, जबकि बीपीएड की परीक्षाएं छह जुलाई से शुरू हाेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें