फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट इस दिन

Thu, 27 Jul 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) के 53 पदों के लिए 30 जुलाई को टाइपिंग टेस्ट लेगा। यह टेस्ट एचपीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी विभाग की कंप्यूटर लैब में लिया जाएगा। 
विज्ञापन


टाइपिंग टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले 600 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए हैं। यदि 28 जुलाई तक अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नहीं मिलते हैं तो वे एचपीयू की भर्ती शाखा में 29 जुलाई को अपनी पहचान बताकर डुप्लीकेट कॉल लेटर ले सकते हैं। 

विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने कहा कि टाइपिंग टेस्ट के लिए अभ्यर्थी रोलनंबर और केंद्र की सूची वेबसाइट www.hpuniv.nic.in,www.hpuniv.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र) और एचपीयू की ओर से भेजा गया बुलावा पत्र साथ लाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए विवि की भर्ती शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2833510, 0177-2833502 और 0177-2633406 पर भी संपर्क कर सकते हैं। टाइपिंग टेस्ट के लिए अभ्यर्थी कंप्यूटर की बोर्ड साथ ला सकते हैं, मगर इसमें किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी। 

अब तक सौ से अधिक क्लर्क की भर्ती कर चुका है विवि 
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के चलते खड़ी हुई समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद बंध गई है। दो वर्ष पूर्व भी विवि ने 52 गैर शिक्षक कर्मी क्लर्क की भर्ती की थी। 
विज्ञापन


अब 52 और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट जेओए (आईटी) मिलने से निचले स्तर पर स्टाफ की कमी दूर होगी। विवि में कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता भी आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें