फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी किया

Tue, 23 Apr 2019 09:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) में संचालित किए जा रहे बीबीए और बीसीए डिग्री कोर्स में सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने को दो जून को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए विवि के एडमिशन पोर्टल पर प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाया गया है। कोर्स में प्रवेश को आवेदन करते समय छात्र को सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए अलग से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


17 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। कॉलेज के निदेशक प्रो. पवन गारगा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के साथ सामान्य वर्ग को सब्सिडाइज्ड सीट के लिए 400 और नान सब्सिडाइज्ड सीट के लिए नौ-सौ रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, आईआरडीपी और अंतोदय वर्ग के आवेदनकर्ताओं को क्रमश:250 और 900 रुपये फीस अदा करनी होगी। बीबीए कोर्स में सब्सिडाज्ड श्रेणी की 40 सीटें और बीसीए की 30 सीटें मेरिट आधार पर भरी जाएंगी। 

सिंगल गर्ल चाइल्ड को दोनों कोर्स में दो-दो सीटें, जम्मू-कश्मीर माइग्रेंट को दा-ेदो सीटें जबकि नान सब्सिडाइज्ड श्रेणी में बीस बीस सीटें भरी जानी हैं। विवि कर्मचारियों के बच्चों के लिए तीन-तीन सीटें आरक्षित रहेंगी। कोर्स में प्रवेश के लिए जमा दो की परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 45 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 40 अंक की पात्रता शर्त लागू रहेगी। आवेदनकर्ता बीस मई तक भरे गए आवेदन फार्म में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदन के लिए विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट और विवि के एडमिशन पोर्टल www.ucbs.org,wwwadmissions.hpushimla.in पर उपलब्ध है। कोर्स के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तय शेडयूल के मुताबिक 17 मई तक आवेदन होंगे। दो जून को प्रवेश परीक्षा, 18 जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम आएगा। 19, 24 और 27 जून को मेरिट लिस्ट जारी होगी। एक जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन

एमबीए में प्रवेश परीक्षा के लिए 10 मई तक आवेदन

विश्वविद्यालय में एमबीए डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए  25 मई को एचपीयू मेट-2019 परीक्षा होगी। इसके लिए दस मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि के एडमिशन पोर्टल पर दी गई है।

इसमें प्रोस्पेक्टस भी उपलब्ध करवाया गया है। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. पवन गारगा ने बताया कि एचपीयू मेट-2019 के लिए तय किए शेड्यूल के मुताबिक 25 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। एक जून को परिणाम निकाला जाएगा।

आठ से 11 जुलाई तक एमबीए कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों में प्रवेश को ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसका 13 जुलाई को परिणाम आएगा।

नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 15 से 20 जुलाई तक ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार होगा  ओर 22 जुलाई को परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए स्नातक डिग्री में सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 45 फीसदी प्राप्तांक की शर्त रहेगी।

शिमला, सोलन, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, ऊना, पालमपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।  चंडीगढ़ में प्रदेश के बाहर एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें