विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। बताया कि प्रवेश परीक्षा गढ़वाल मंडल के सात जिलों में आयोजित की जाएगी। जिस जिले के परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां पर एक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि विवि की खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए क्रीड़ा सांस्कृतिक कैलेंडर बनाने के लिए समिति का गठन कर लिया गया है।
नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर कमेंट या फेसबुक पर कमेंट और मैसेज करके पूछ सकते हैं।