फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए बढ़ाई ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तारीख

Thu, 25 Jul 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए फीस जमा करवाने की तारीख 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए साइट और पोर्टल में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने सभी विभागों और संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब छात्र 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे। छात्र संगठन भी लगातार विवि प्रशासन से यह मांग उठा रहे थे। बताया जा रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह के विवि की साइट और पोर्टल में फीस जमा करवाने में दिक्कत पेश आ रही थी। 

विज्ञापन


बीएड को प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन भी बढ़ाई तिथि 
शिमला। प्रदेश विवि ने पहली बार ऑनलाइन बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया के तहत पहले चरण की मेरिट में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को कॉलेज में प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन और ऑनलाइन फीस जमा करवाने की तिथि भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि ऑनलाइन फीस जमा करवाने को लेकर निजी कॉलेजों की ओर से उठाई गई समस्या को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है। पहले चरण की काउंसलिंग में 4200 अभ्यर्थियों ने निजी और सरकारी कॉलेजोें में प्रवेश लेना है।  

कल्चरल कोटे के लिए 27 को होगी काउंसलिंग
एचपीयू के विभिन्न पीजी, डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए कल्चरल कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग (ट्रायल) 27 जुलाई को प्रदेश विवि में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लू) कार्यालय में होगी। अधिष्ठाता अध्ययन ने कहा कि सभी आवेदन ऑनलाइन आए हैं इसलिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल में दिए गए लॉगइन आईडी के माध्यम से कल्चरल कोटे की काउंसलिंग की तिथि और समय सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को विवि के युवा महोत्सव में पाए गए तीन सालों के मूल प्रमाण के साथ दसवीं, जमा दो और स्नातक डिग्री के साथ मूल हिमाचली प्रमाण पत्र और आवेदन का डाउनलोड किया प्रिंट साथ लाना होगा। काउंसलिंग में भाग न लेने वालों को प्रवेश के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। ऑनलाइन सूचित करने को लेकर डीएस ने विवि के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज को आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें